सैल-ए-बला-ए-ग़म न पूछ कितने घरौंदे ढह गए
सैल-ए-बला-ए-ग़म न पूछ कितने घरौंदे ढह गए
नाव तो ख़ैर नाव थी साथ किनारे बह गए
दिल में हुजूम-ए-शौक़ था लब पे न बात आ सकी
अब्र फ़लक पे खुल गए बीज ज़मीं पे रह गए
किस में थी ताब-ए-ज़ख़्म-ए-शौक़ किस में था ग़म का हौसला
हम ही ये दुख उठा गए हम ही ये दर्द सह गए
हम-सफ़रान-ए-शौक़ ने राह में हार मान ली
दश्त-ए-शब-ए-फ़िराक़ में हम ही अकेले रह गए
'मोहसिन'-ए-बे-नवा को भी दाद-ए-कमाल दीजिए
वो भी हदीस-ए-दर्द-ए-जाँ अपनी ग़ज़ल में कह गए
(627) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहसिन एहसान