अगर चमन का कोई दर खुला भी मेरे लिए
अगर चमन का कोई दर खुला भी मेरे लिए
सुमूम बन गई बाद-ए-सबा भी मेरे लिए
मिरा सुख़न भी हुआ उस के नाम से मौसूम
अबस हुआ मिरा अपना कहा भी मेरे लिए
यही नहीं कि वो रस्ते से मोड़ काट गया
न छोड़ा उस ने कोई नक़्श-ए-पा भी मेरे लिए
तअल्लुक़ात का रखना भी तोड़ना भी मुहाल
अज़ाब-ए-जाँ है ये रस्म-ए-वफ़ा भी मेरे लिए
मुझे तवील सफ़र का मिला था हुक्म तो फिर
कुछ और होती कुशादा फ़ज़ा भी मेरे लिए
मिरे लिए जो है ज़ंजीर मेरा औज-ए-नज़र
कमंद है मिरी फ़िक्र-ए-रसा भी मेरे लिए
दवा है मेरे लिए जिस की ख़ाक-ए-पा 'मोहसिन'
उसी का इस्म है हर्फ़-ए-दुआ भी मेरे लिए
(636) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहसिन ज़ैदी