रस्ते में कोई आ के इनाँ-गीर हो न जाए
रस्ते में कोई आ के इनाँ-गीर हो न जाए
ये जज़्बा-ए-जुनूँ मिरा ज़ंजीर हो न जाए
उस को जो अब किसी से शिकायत नहीं रही
फिर क्यूँ वो सब से मिल के बग़ल-गीर हो न जाए
मैं ने ज़बान दी है तो लब वा करूँगा क्या
लेकिन ज़बान-ए-ख़ल्क़ से तशहीर हो न जाए
मंज़र ये हश्र-ख़ेज़ जो पेश-ए-निगाह है
डरता हूँ मेरे ख़्वाब की ताबीर हो न जाए
आँखों में बस गई है वो तस्वीर इस तरह
मेरी निगाह-ए-शौक़ भी तस्वीर हो न जाए
'मोहसिन' न जाने सुब्ह नुमूदार होगी कब
ये शाम-ए-बे-चराग़ ही तक़दीर हो न जाए
(699) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहसिन ज़ैदी