वो मौत का मंज़र जो था दिन रात वही है
वो मौत का मंज़र जो था दिन रात वही है
मुँह से न कहो सूरत-ए-हालात वही है
लफ़्ज़ों के उलट फेर से बदलेगा न मतलब
इमदाद जिसे कहते हो ख़ैरात वही है
गुल करना चराग़ों का तो इक खेल है उस का
वाज़ेह है पस-ए-पर्दा-ए-ज़ुल्मात वही है
ज़ंजीर में मौसम की हैं जकड़े हुए दिन रात
सर्दी वही गर्मी वही बरसात वही है
हम ने तो इसी तरह गुज़ारे हैं शब-ओ-रोज़
अपने लिए हर दिन वही हर रात वही है
कुछ मेरे ही मानिंद है तर्ज़-ए-सुख़न उस का
अंदाज़-ए-इशारात-ओ-किनायात वही है
दोनों ही तरफ़ आग बराबर की है 'मोहसिन'
दोनों ही तरफ़ गर्मी-ए-जज़्बात वही है
(806) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहसिन ज़ैदी