आसार-ए-जुनूँ बे-सर-ओ-सामाँ नहीं होते
आसार-ए-जुनूँ बे-सर-ओ-सामाँ नहीं होते
हम शहर-ए-तहय्युर में परेशाँ नहीं होते
रस्ते में तिलिस्मात बिछी जाती हैं हर दम
हम ख़ू-ए-सफ़र सूरत-ए-हैराँ नहीं होते
माज़ी की तनाबों से लगे दर्द के ख़ेमे
क्या जानिए क्यूँ दीदा-ए-इम्काँ नहीं होते
ख़्वाबों की हवेली से रवाँ शोर-ए-मुसलसल
आवाज़-ए-जरस के लिए ज़िंदाँ नहीं होते
हम ज़ब्त की तारीख़ के हैं बाब 'रशीदी'
हम ज़ब्त की तारीख़ में पिन्हाँ नहीं होते
(596) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मुईद रशीदी