ख़ुदा करे तो किसी राज़ का अमीं न बने
ख़ुदा करे तो किसी राज़ का अमीं न बने
गुमाँ गुमाँ ही रहे और कभी यक़ीं न बने
तुझे ये शौक़ कि पर्वाज़ हो बुलंद अपनी
मुझे ये डर कि कभी आसमाँ ज़मीं न बने
ये बात और है कोशिश हज़ार की हम ने
हमारे शे'र तुम्हारी तरह हसीं न बने
ये अलमिया है हमारा कि हम ब-हर-सूरत
तमाशा-गाह रहे और तमाश-बीं न बने
अजब वो ग़ुर्बत-ए-दीवार-ओ-बाम-ओ-दर थी कि हम
मकान में रहे लेकिन कभी मकीं न बने
उठाओ हाथ दुआ को तो एहतियात रहे
ये हाथ उठ के कभी नंग-ए-आस्तीं न बने
(574) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554