मौज-ए-ख़ूँ जोश में थी अपने क़दम से पहले

मौज-ए-ख़ूँ जोश में थी अपने क़दम से पहले

कोई आया था यहाँ दश्त में हम से पहले

तूर बे-नूर था मूसा के क़दम से पहले

किस ने देखा है तिरे हुस्न को हम से पहले

ख़ैर गुज़री कि जुनूँ वक़्त पे काम आ ही गया

संग-ए-दर मिल गया मेहराब-ए-हरम से पहले

हम भी कंधों पे उठा लाएँगे मक़्तल में सलीब

कुछ इशारा तो मिले अहल-ए-करम से पहले

तिश्नगी-ए-लब-ए-असग़र का तक़ाज़ा था 'रज़ा'

वर्ना तलवार उठाते न क़लम से पहले

(574) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554