चितवन जो क़हर की है तो तेवर जलाल के

चितवन जो क़हर की है तो तेवर जलाल के

मतलब ये है कि रख दे कलेजा निकाल के

वाइज़ से बहस-ए-बादा-ओ-पैमाना क्या करूँ

कुछ लोग रह गए हैं पुराने ख़याल के

सौ दाग़ जिन के लाए हैं ज़ेर-ए-मज़ार हम

एहसाँ जता रहे हैं वो दो फूल डाल के

फिर ढूँढता है दिल ख़लिश-ए-ख़ार-ए-आरज़ू

पछता रहा हूँ दिल से ये काँटा निकाल के

ये ग़म-कदा है इस में 'मुबारक' ख़ुशी कहाँ

ग़म को ख़ुशी बना कोई पहलू निकाल के

(485) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554