ताज़ा आज़ार का अरमान कहाँ जाता है

ताज़ा आज़ार का अरमान कहाँ जाता है

फिर सता ले तिरे क़ुर्बान कहाँ जाता है

किस पे दिल आया कहाँ आया बता ऐ नासेह

तू मिरी तरह परेशान कहाँ जाता है

ख़ानक़ाहों पे हुआ पीर-ए-मुग़ाँ का क़ब्ज़ा

आज मय-ख़ाने का सामान कहाँ जाता है

दिल सलामत नहीं आने का 'मुबारक' ब-ख़ुदा

अरे नादान कहा मान कहाँ जाता है

(593) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554