आहटें
गुज़र रहे हैं मिरी ज़िंदगी के शाम ओ सहर
गिनूँगा बैठा हुआ दाना दाना हर साअत
सदा लगाती गदायाना शाम आई थी
ये कोई दर न खुला
न कुछ जवाब मिला
निढाल दुबकी हुई सो रही है कोने में
धरा है क्या मिरी झोली में आहटों के सिवा
यही है ज़ाद-ए-सफ़र
यही मिरी सौग़ात
किसी को दूँ भी तो कोई भला न हो उस का
जो साथ क़ब्र में ले जाऊँ तो मलाल न हो
हर एक गाम पे लेकिन ये साथ आई हैं
यहाँ मैं ख़ुद नहीं पहुँचा ये मुझ को लाई हैं
(415) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मुनीबुर्रहमान