अजंता

चटानें बोल सकती हैं

चटानें राज़ अपने खोल सकती हैं

दिखा सकती हैं ये तक़्दीस की दुनिया-ए-ना-पैदा

जहाँ पर फ़िक्र-ओ-फ़न उज़्लत-नशीं की ख़ान-क़ाहें हैं

जहाँ एहसास की अंधी गुफाएँ हैं

वो किस की उँगलियाँ थीं जिन के लम्स-ए-सेहर-आगीं ने

उन्हें इज़्न-ए-सुख़न बख़्शा

वो किस की गर्मी-ए-दिल थी कि जिस ने उन को तन बख़्शा

यहाँ हर शख़्स आएगा

मगर उस को न पाएगा

उसे ढूँडो वो शायद उन चटानों में छुपा होगा

ये पहली शर्त थी उन के तकल्लुम की

कि जो भी उन के असरार-ए-मुक़फ़्फ़ल ढूँडने आए

वो ख़ुद उन में समा जाए

(413) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554