बाज़-दीद

तुम जो आओ तो धुँदलके में लपट कर आओ

फिर वही कैफ़ सर-ए-शाम लिए

जब लरज़ते हैं सदाओं के सिमटते साए

और आँखें ख़लिश-ए-हसरत-ए-नाकाम लिए

हर गुज़रते हुए लम्हे को तका करती हैं

ख़ुद-फ़रेबी से हम-आग़ोश रहा करती हैं

तुम जो आओ तो अँधेरे में लपट कर आओ

शबनमी शीशों को सहलाएँ लचकती शाख़ें

और महताब-ए-ज़मिस्ताँ कोई पैग़ाम लिए

यूँ चला आए कि दर बाज़ न हो

कोई आवाज़ न हो

तुम जो आओ तो उजाले में लपट कर आओ

फिर वही लज़्ज़त-ए-अंजाम लिए

जब तमन्नाएँ किसी ख़ौफ़ से चीख़ उठती हैं

और ख़ामोशी-ए-लब सैकड़ों इबहाम लिए

एक संगीन हक़ीक़त में बदल जाती है

ज़िंदगी दर्द में ढल जाती है

(336) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554