भूक

एक गाली जो कीचड़ के मानिंद चस्पाँ हुई

होंट जो कासा-ए-मुफ़लिसी बन गए

हाथ जो गर्दनों पर झपटने लगे

और चावल के जब चंद दाने मिले

अंतड़ियों का ये आतिश-फ़िशाँ बुझ गया

पेट की भूक सच-मुच जहन्नम का तनूर है

लेकिन इस भूक का क्या मुदावा करें

जो उसूलों के इस क़हत में

अपने ज़ख़्मों पे ख़ामोश है

शार-ए-आम पर चाटती है उन्हें

और इस भीड़ में

कौन है जो उसे भीक दे

सब भिकारी हैं कोई दयालू नहीं

(354) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554