तुम यहाँ दुबके हुए हो

मैं ख़लाओं में फिरा

पाताल में भटका

समुंदर छान मारे

वुसअत-ए-सहरा को मुट्ठी में लपेटा

चाँद सूरज खोंद डाले

अपनी गर्दन पर लिया तारों का ख़ून

वक़्त की लाखों तनाबें काट दीं

आख़िरश

थक-हार कर

(जब तुम न मिल पाए तो)

आ लेटा हूँ

इस अंधी गुफा में

तुम यहाँ दुबके हुए हो!

(409) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554