नाकामी-ए-क़िस्मत का गिला छोड़ दिया है

नाकामी-ए-क़िस्मत का गिला छोड़ दिया है

तदबीर से तक़दीर का रुख़ मोड़ दिया है

वो जुर्म भी इक अज़्मत-ए-किरदार है जिस ने

टूटा हुआ इक रिश्ता-ए-दिल जोड़ दिया है

दिल डूब चला आख़िर-ए-शब ख़ुश्क हैं आँखें

आ जा कि सितारों ने भी दम तोड़ दिया है

बहते हुए देखे हैं उधर वक़्त के धारे

रुख़ हम ने इरादों का जिधर मोड़ दिया है

फ़नकार का एहसास-ए-ज़िया-बार था जिस में

हालात ने वो शीश-महल तोड़ दिया है

अंदाज़-ए-ग़ज़ल आप का क्या ख़ूब है 'रज़्मी'

महसूस ये होता है क़लम तोड़ दिया है

(492) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554