नज़र मिली थी किसी बे-ख़बर से पहले भी

नज़र मिली थी किसी बे-ख़बर से पहले भी

सदा-ए-तिश्ना उठी थी जिगर से पहले भी

ये सेहर कम है कि शादाब हो गया सहरा

बहे थे अश्क बहुत चश्म-ए-तर से पहले भी

नया नहीं है तक़ाज़ा-ए-शीशा-ओ-तेशा

गुज़र चुका हूँ मैं इस दर्द-ए-सर से पहले भी

मैं ख़ाक छानने वाला सवाद-ए-सहरा का

पड़े थे पाँव में छाले सफ़र से पहले भी

हिसार-ए-लफ़्ज़-ओ-बयाँ में न रह सका 'नामी'

कि आश्ना था मक़ाम-ए-हुनर से पहले भी

(433) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554