रंग-ए-वहशत कम नहीं ज़ख़्म-ए-तमाशा कम नहीं

रंग-ए-वहशत कम नहीं ज़ख़्म-ए-तमाशा कम नहीं

ज़िंदा रहने के लिए आशोब-ए-दुनिया कम नहीं

देखना चाहें तो साहिल पर लिए मंज़र बहुत

डूबना चाहें तो कोई मौज-ए-दरिया कम नहीं

लौट कर वापस नहीं आए परिंदे आज भी

हिर्स के सैद-ए-ज़बूँ को बाल-ए-अन्क़ा कम नहीं

वक़्त की रफ़्तार को नापे है अक़्ल-ए-ना-रसा

ज़र्रा-ए-ना-चीज़ भी हंगामा-आरा कम नहीं

बाल-ओ-पर के आज़माने को फ़ज़ाएँ हैं बहुत

आसमाँ का दश्त-ए-ला-महदूद ऐसा कम नहीं

ज़ेर-ए-पा मुझ को कई टूटे हुए ख़ंजर मिले

शहर-ए-ना-पुरसाँ में भी मेरे शनासा कम नहीं

इस जहान ख़ैर-ओ-शर से बद-गुमाँ क्यूँ हो कोई

बाज़ू-ए-क़ातिल से 'नामी' दस्त-ए-ईसा कम नहीं

(416) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554