तिरा नसीब बनूँ तेरी चाहतों में रहूँ

तिरा नसीब बनूँ तेरी चाहतों में रहूँ

तमाम उम्र मोहब्बत की वहशतों में रहूँ

ख़ुमार हसरत-ए-दीदार में रहूँ हर दम

सवाद-ए-इश्क़ यूँही तेरी शिद्दतों में रहूँ

ये ज़िंदगी की हरारत तिरे सबब से है

मैं लम्हा लम्हा जुनूँ की तमाज़तों में रहूँ

ये एहतिमाम-ए-शब-ओ-रोज़ हो मिरी ख़ातिर

तिरे ख़याल की रंगीन ख़ल्वतों में रहूँ

सँवारती हैं सदा जिस की चाहतें मुझ को

मिरी दुआ है कि मैं उस की हसरतों में रहूँ

ऐ अब्र-ए-वस्ल बरस और खुल के मुझ पे बरस

मैं भीगी भीगी हवा की शरारतों में रहूँ

शरीक-ए-शौक़-ए-सफ़र है अगर वो मेरा 'नाज़'

मैं क्यूँ न मौसम-ए-गुल की बशारतों में रहूँ

(504) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554