तुझ को सोचूँ मैं सू-ब-सू हो कर
तुझ को सोचूँ मैं सू-ब-सू हो कर
मैं तो बस रह गई हूँ तू हो कर
ये तिरे लम्स का करिश्मा है
फैल जाती हूँ रंग-ओ-बू हो कर
तू न हो तो मैं बाँझ मिट्टी हूँ
राख हो जाऊँ बे-नुमू हो कर
है तिरी क़ैद में ही आज़ादी
ढाँप ले मुझ को चार सू हो कर
आइना हूँ तिरे वजूद का मैं
आ कभी देख रू-ब-रू हो कर
'नाज़' के लब पे हर घड़ी रक़्साँ
तू ही रहता है गुफ़्तुगू हो कर
(399) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
नाज़ बट