अल-अमाँ अल-अमाँ

सुब्ह से शाम तक

सिलसिला ज़ीस्त का

किस क़दर है कठिन किस क़दर बे-अमाँ

लम्हा लम्हा सिसकती हूई ज़िंदगी

हर क़दम पर बिलक्ती हूई ज़िंदगी

ख़्वाहिशों की असीरी पे नौहा-कुनाँ

हर घड़ी जिस्म-ओ-जाँ

रूह घायल ख़राशों के दिल पर निशाँ

रोज़-ए-अव्वल से जारी-ओ-सारी यहाँ

वहशतों का समाँ

कोई पल भी अज़िय्यत से ख़ाली नहीं

कौन सी आँख है जो सवाली नहीं

कोई वारिस नहीं कोई वाली नहीं

गुलशन-ए-ख़्वाब का कोई माली नहीं

ख़त्म होता नहीं शोर-ए-आह-ओ-फ़ुग़ाँ

है अज़ल से अबद तक यही दास्ताँ

अल-अमाँ अल-अमाँ!!

(371) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554