रह-ए-वफ़ा के हर इक पेच-ओ-ख़म को जान लिया
रह-ए-वफ़ा के हर इक पेच-ओ-ख़म को जान लिया
जुनूँ में दश्त ओ बयाबाँ तमाम छान लिया
हर इक मक़ाम से हम सुर्ख़-रू गुज़र आए
क़दम क़दम पे मोहब्बत ने इम्तिहान लिया
गिराँ हुई थी ग़म-ए-ज़िंदगी की धूप मगर
किसी की याद ने इक शामियाना तान लिया
तुम्हीं को चाहा बहर-हाल और तुम्हारे सिवा
ज़मीन माँगी किसी से न आसमान लिया
ब-एहतियात चले राह-ए-ज़िंदगी फिर भी
जगह जगह हमें गर्द-ए-सफ़र ने आन लिया
वो बुत भी दुश्मन-ए-ईमान-ओ-आगही था मगर
उसे जो देखा तो हम ने ख़ुदा को मान लिया
(349) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554