समुंदर पुर-सुकूँ है दिल का तुग़्यानी नहीं कोई

समुंदर पुर-सुकूँ है दिल का तुग़्यानी नहीं कोई

हवा पुर-शोर है लेकिन परेशानी नहीं कोई

तअज्जुब है तो बस अपनी वफ़ादारी के जज़्बे पर

हमें उस के बदल जाने पे हैरानी नहीं कोई

तसलसुल ख़्वाब-ए-ख़ुश-आसार का यूँ टूट जाने पर

तअस्सुफ़ है मगर ऐ दिल पशीमानी नहीं कोई

हम अपने आप ही के दर पए आज़ार रहते हैं

हमारा हम से बढ़ कर दुश्मन-ए-जानी नहीं कोई

इधर आने से पहले ही हमें मालूम था 'निकहत'

ये वो रस्ता है जिस रस्ते में आसानी नहीं कोई

(378) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554