दिल-ए-बे-इख़्तियार की ख़ुश्बू

दिल-ए-बे-इख़्तियार की ख़ुश्बू

उस पर इस इंतिज़ार की ख़ुश्बू

इस फटे आसमाँ की बाइ'स है

हम से सीना-फ़िगार की ख़ुश्बू

इतना बे-सब्र चाक सीना है

सूँघ लेता है तार की ख़ुश्बू

मख़मली पैरहन से आती है

दामन-ए-तार-तार की ख़ुश्बू

कब तमाम-उम्र साथ रहती है

ज़ो'म-ए-ना-पाएदार की ख़ुश्बू

बूए-ए-मंज़िल में घुल ही जाएगी

ये मिरे पा-ए-ख़ार की ख़ुश्बू

खो गई दौर-ए-हिज्र में 'नायाब'

मेरे लैल-ओ-नहार की ख़ुश्बू

(1393) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554