लोग सब क़ीमती पोशाक पहन कर पहुँचे

लोग सब क़ीमती पोशाक पहन कर पहुँचे

और हम जामा-ए-सद-चाक पहन कर पहुँचे

मोतियों वाली क़बा वाले ख़ुदा के घर तक

जिस्म पर पैराहन-ए-ख़ाक पहन कर पहुँचे

पागलों जंग बगूलों से छड़ी थी और तुम

अपने तन पर ख़स-ओ-ख़ाशाक पहन कर पहुँचे

बज़्म-ए-शादी को न लग जाए बुरी कोई नज़र

इस लिए दामन-ए-ग़म-नाक पहन कर पहुँचे

हक़-बयानी का उठाया था जो ज़िम्मा हम ने

इस लिए लहजा-ए-बे-बाक पहन कर पहुँचे

यूँ तो पहुँचे थे ख़ुशी ओढ़ के महफ़िल में तिरी

घर तलक दीदा-ए-नमनाक पहन कर पहुँचे

एक दिन वो भी नशेबों में मिलेंगे 'नायाब'

अर्श तक जो कभी अफ़्लाक पहन कर पहुँचे

(1518) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554