साहिब-ए-मेहर-ओ-वफ़ा अर्ज़-ओ-समा क्यूँ चुप है

साहिब-ए-मेहर-ओ-वफ़ा अर्ज़-ओ-समा क्यूँ चुप है

हम पे तो वक़्त के पहरे हैं ख़ुदा क्यूँ चुप है

बे-सबब ग़म में सुलगना मिरी आदत ही सही

साज़ ख़ामोश है क्यूँ शोला-नवा क्यूँ चुप है

फूल तो सहम गए दस्त-ए-करम से दम-ए-सुब्ह

गुनगुनाती हुई आवारा सबा क्यूँ चुप है

ख़त्म होगा न कभी सिलसिला-ए-अहल-ए-वफ़ा

सोच ऐ दावर-ए-मक़्तल ये फ़ज़ा क्यूँ चुप है

मुझ पे तारी है रह-ए-इश्क़ की आसूदा थकन

तुझ पे क्या गुज़री मिरे चाँद बता क्यूँ चुप है

जानने वाले तो सब जान गए होंगे 'अलीम'

एक मुद्दत से तिरा ज़ेहन-ए-रसा क्यूँ चुप है

(262) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554