पा-ब-ज़ंजीर सही ज़मज़मा-ख़्वाँ हैं हम लोग

पा-ब-ज़ंजीर सही ज़मज़मा-ख़्वाँ हैं हम लोग

महफ़िल-ए-वक़्त तिरी रूह-ए-रवाँ हैं हम लोग

दोश पर बार-ए-शब-ए-ग़म लिए गुल की मानिंद

कौन समझे कि मोहब्बत की ज़बाँ हैं हम लोग

ख़ूब पाया है सिला तेरी परस्तारी का

देख ऐ सुब्ह-ए-तरब आज कहाँ हैं हम लोग

इक मता-ए-दिल-ओ-जाँ पास थी सो हार चुके

हाए ये वक़्त कि अब ख़ुद पे गराँ हैं हम लोग

निकहत-ए-गुल की तरह नाज़ से चलने वालो

हम भी कहते थे कि आसूदा-ए-जाँ हैं हम लोग

कोई बतलाए कि कैसे ये ख़बर आम करें

ढूँडती है जिसे दुनिया वो निशाँ हैं हम लोग

क़िस्मत-ए-शब-ज़दगाँ जाग ही जाएगी 'अलीम'

जरस-ए-क़ाफ़िला-ए-ख़ुश-ख़बराँ हैं हम लोग

(345) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554