ऊँट सब वापस फिरे आगे कोई सहरा न था

ऊँट सब वापस फिरे आगे कोई सहरा न था

नक़्श-ए-पा ही नक़्श-ए-पा थे दूर तक रस्ता न था

अपने अंदर कितने मौसम और बाहर ज़र्दियाँ

मैं फ़सील-ए-जिस्म में जब था तो यूँ फीका न था

फिर खजूरों के दरख़्तों में धुआँ सा किस लिए

आग जब तापी न थी और क़ाफ़िला ठहरा न था

काग़ज़ी पोशाक में वो घर से जब बाहर गया

आसमाँ पर अब्र बन कर मैं अभी बरसा न था

हर तरफ़ बिखरी हुई रेग-ए-नदामत थी 'नज़र'

जिस्म का चढ़ता हुआ दरिया मगर उतरा न था

(416) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554