वक़्त क़रीब है फिर मंज़र के बदलने का

वक़्त क़रीब है फिर मंज़र के बदलने का

सूरज की ज़िद देखो ये नहीं ढलने का

मैं भी तलाश-ए-आब-ए-हवस में निकला हूँ

शोर सुना था इक चश्मे के उबलने का

अहल-ए-जुनूँ क्यूँ दश्त में आना छोड़ दिया

भूल गए फ़न नोक-ए-ख़ार पे चलने का

सुब्ह तलक इस शहर में जाने क्या हो जाए

रिश्ता ढूँढो रातों-रात निकलने का

याद-ए-यार का आ जाना भी ठीक सही

राज़ मगर गहरा है दिल के मचलने का

(427) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554