ज़ात में कर्ब हो और कर्ब का इज़हार न हो
ज़ात में कर्ब हो और कर्ब का इज़हार न हो
सोचता हूँ कहीं मेरा यही किरदार न हो
मेरे आँगन में खिली धूप का असरार है क्या
उठ के देखूँ तो सही वो पस-ए-दीवार न हो
जी में आती है कि अब ऐसे सफ़र पर निकलें
ऊँट हम-राह न हो जेब में दीनार न हो
कश्तियाँ किस लिए साहिल से बंधी रहती हैं
हो न हो नीले समुंदर में कोई ग़ार न हो
(427) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
प्रेम कुमार नज़र