दिल है अपना न अब जिगर दर-पेश

दिल है अपना न अब जिगर दर-पेश

है तिरी चश्म-ए-मो'तबर दर-पेश

लोग बीमार क्यूँ न पड़ जाते

जब कि था हुस्न-ए-चारा-गर दर-पेश

मैं हुआ चाहता था बे-क़ाबू

ज़िंदगी हो गई मगर दर-पेश

बात कहनी है और इस में भी

लफ़्ज़-ओ-मा'नी का है सफ़र दर-पेश

अहल-ए-नक़्द-ओ-नज़र परेशाँ हैं

जब से 'जामी' का है हुनर दर-पेश

(461) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554