कहीं से मौत को लाओ कि ग़म की रात कटे

कहीं से मौत को लाओ कि ग़म की रात कटे

मिरा ही सोग मनाओ कि ग़म की रात कटे

करे न पीछा मिरा ज़िंदगी को समझा दो

ये राह उस को भुलाओ कि ग़म की रात कटे

कहो बहारों से अब शाख़-ए-दिल न होगी हरी

ख़िज़ाँ के गीत सुनाओ कि ग़म की रात कटे

न चारा-गर की ज़रूरत न कुछ दवा की है

दुआ को हाथ उठाओ कि ग़म की रात कटे

(701) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554