कहीं राज़-ए-दिल अब अयाँ हो न जाए
कहीं राज़-ए-दिल अब अयाँ हो न जाए
निगाह-ए-मोहब्बत ज़बाँ हो न जाए
वो कुछ मेहरबाँ से नज़र आ रहे हैं
कहीं वक़्त ना-मेहरबाँ हो न जाए
छुपाता तो हूँ दिल की हालत को लेकिन
किसी की नज़र राज़दाँ हो न जाए
कोई पुर्सिश-ए-हाल को आ रहा है
ग़म-ए-आरज़ू फिर जवाँ हो न जाए
ज़माने में अब मेरे चर्चे हैं 'मुज़्तर'
मिरी ज़िंदगी दास्ताँ हो न जाए
(472) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554