वो रह-ओ-रस्म न वो रब्त-ए-निहाँ बाक़ी है

वो रह-ओ-रस्म न वो रब्त-ए-निहाँ बाक़ी है

फिर भी इस दिल को मोहब्बत का गुमाँ बाक़ी है

अब भी लोगों की ज़बाँ पर हैं कई अफ़्साने

अपना क़िस्सा ब-हदीस-ए-दिगराँ बाक़ी है

अब नहीं मुझ को मयस्सर तिरा दामन फिर भी

जोशिश-ए-दीदा-ए-ख़ूँ-नाब-फ़शाँ बाक़ी है

गुल-ओ-नस्रीं के तसव्वुर से मिरी साँसों में

निकहत-ए-ज़ुल्फ़-ए-मसीहा-नफ़साँ बाक़ी है

मुद्दतें गुज़रीं तिरी दीद को पर आँखों में

आज भी रक़्स-ए-बहाराँ का समाँ बाक़ी है

तेरे अंदाज़-ए-सितम तेरे तग़ाफ़ुल के निसार

दिल में इक हसरत-ए-बेनाम-ओ-निशाँ बाक़ी है

आह ये जादा-ए-पुर-ख़म ये भयानक जंगल

दिल-ए-दरमाँदा-ओ-उम्र-ए-गुज़राँ बाक़ी है

दिल-ए-मुज़्तर को अब उम्मीद-ए-मुलाक़ात नहीं

याद तेरी मगर ऐ दुश्मन-ए-जाँ बाक़ी है

(478) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554