शब-ए-ग़म की सहर नहीं होती

शब-ए-ग़म की सहर नहीं होती

दास्ताँ मुख़्तसर नहीं होती

जब किसी की नज़र नहीं होती

हम को अपनी ख़बर नहीं होती

बाज़ औक़ात अपने दिल पर भी

अहल-ए-दिल की नज़र नहीं होती

डगमगाते नहीं क़दम जिस जा

वो तिरी रहगुज़र नहीं होती

जिस मसर्रत में ग़म न हो शामिल

वो कभी मो'तबर नहीं होती

दर्द जब ख़ुद ही अपना दरमाँ हो

मिन्नत-ए-चारागर नहीं होती

दिल-ए-'मुज़्तर' से जो निकलती है

वो सदा बे-असर नहीं होती

(1148) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554