इस डर से इशारा न किया होंट न खोले

इस डर से इशारा न किया होंट न खोले

देखे कि न देखे कोई बोले कि न बोले

पत्थर की तरह तुम ने मिरा सोग मनाया

दामन न कभी चाक किया बाल न खोले

मैं ने सर-ए-गिर्दाब कई बार पुकारा

साहिल से मगर लोग बड़ी देर से बोले

मैं आलम-ए-तन्हाई में निकला हूँ सफ़र पर

फिर गर्दिश-ए-अय्याम कहीं साथ न हो ले

हम कोहना रिवायात के मुजरिम हैं कि हम ने

इंसाँ कभी सोने की तराज़ू में न तोले

फिर 'राम' यहाँ चुप को बहुत देर लगेगी

जी खोल के हँस ले अभी जी खोल के रो ले

(557) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554