मैं अँधेरों का पुजारी हूँ मिरे पास न आ

मैं अँधेरों का पुजारी हूँ मिरे पास न आ

अपने माहौल से आरी हूँ मिरे पास न आ

रूप-महलों की तू रानी है तिरा नाम बड़ा

मैं तो कलियों का भिकारी हूँ मिरे पास न आ

मिरी आवाज़ ने कितने ही चमन फूँक दिए

नाला-ए-सुब्ह-ए-बहारी हूँ मिरे पास न आ

रंज-ओ-आलाम के सहराओं में दरिया बन कर

मैं बड़े ज़ोर से जारी हूँ मिरे पास न आ

ठीक है दोस्त वही हूँ मैं तिरा 'राम' मगर

अब मैं हालात से आरी हूँ मिरे पास न आ

(875) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554