रूह में घोर अंधेरे को उतरने न दिया
रूह में घोर अंधेरे को उतरने न दिया
हम ने इंसान में इंसान को मरने न दिया
तेरे बाद ऐसी भी तन्हाई की मंज़िल आई
कि मिरा साथ किसी राहगुज़र ने न दिया
कौन था किस ने यहाँ धूप के बादल बरसाए
और तिरे हुस्न की चाँदी को निखरने न दिया
प्यास की आग लगी भूक की आँधी उट्ठी
हम ने फिर जिस्म का शीराज़ा बिखरने न दिया
ज़िंदगी कशमकश-ए-वक़्त में गुज़री अपनी
दिन ने जीने न दिया रात ने मरने न दिया
अश्क बरसाए कभी ख़ून बहाया हम ने
ग़म का दरिया किसी मौसम में उतरने न दिया
(603) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
राम रियाज़