हसरत-ए-सिक्का-ए-बख़ील न कर
हसरत-ए-सिक्का-ए-बख़ील न कर
अपने कश्कोल को ज़लील न कर
कुछ न बोलेंगे मुद्दई' के ख़िलाफ़
दोस्तों को कभी वकील न कर
बहस जारी रहे तो बेहतर है
मेरे दा'वे को बे-दलील न कर
मैं फ़रासत-गज़ीदगी का शिकार
मुझ को फ़र्ज़ाना-ओ-अक़ील न कर
हाथ ऊँचा रहे कुशादा रहे
जेब को कीसा-ए-बख़ील न कर
कोई हद है तिरी ज़रूरत की
ज़िंदगी यूँ मुझे ज़लील न कर
'रम्ज़' क़ैद-ए-हयात झेल अभी
इतनी उजलत मिरे ख़लील न कर
(676) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
रम्ज़ अज़ीमाबादी