सिर्फ़ बच्चे ही नहीं शोर मचाने आते

सिर्फ़ बच्चे ही नहीं शोर मचाने आते

सैर करने यहाँ बीमार भी आ जाते हैं

दिल भी हो जाता है ख़ुश अपना तमाशा कर के

और निभाने हमें किरदार भी आ जाते हैं

किस क़दर दुख है तुम्हें दिल के उजड़ जाने का

इश्क़ में काम तो घर-बार भी आ जाते हैं

हम भी आ जाते हैं बाज़ार में आँखें ले कर

शाम होते ही ख़रीदार भी आ जाते हैं

(561) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554