बारिश नहीं लाती कभी अफ़्लाक से ख़ुशबू

बारिश नहीं लाती कभी अफ़्लाक से ख़ुशबू

ख़ुद झूम के उठती है इसी ख़ाक से ख़ुशबू

इस बाग़-ए-तिलिस्मात के फूलों का तो क्या ज़िक्र

आती है वहाँ के ख़स-ओ-ख़ाशाक से ख़ुशबू

सो मंज़र-ए-ख़ूँ-रंग थे कोंपल से कली तक

फूटी नहीं यूँही गुल-ए-सद-चाक से ख़ुशबू

एहसास को छू जाए तो छू जाए वगर्ना

रहती है गुरेज़ाँ हद-ए-इदराक से ख़ुशबू

महसूस तो होती है अगर कोई करे तो

अज्दाद की अज्दाद की इम्लाक से ख़ुशबू

(636) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554