निकल कर साया-ए-अब्र-ए-रवाँ से

निकल कर साया-ए-अब्र-ए-रवाँ से

रहे हम मुद्दतों बे-साएबाँ से

ज़मीं पर चाँद आना चाहता है

उतर कर कश्ती-ए-आब-ए-रवाँ से

निगाहें ढूँडती हैं रफ़्तगाँ को

सितारे टूटते हैं आसमाँ से

मनाते ख़ैर क्या हम जिस्म ओ जाँ की

उसे चाहा था हम ने जिस्म ओ जाँ से

'रसा' किस अहद-ए-ना-पुरसाँ में हम ने

लिया है काम हर्फ़-ए-राएगाँ से

(504) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554