उम्र गुज़री रहगुज़र के आस-पास

उम्र गुज़री रहगुज़र के आस-पास

रक़्स करते उस नज़र के आस-पास

ज़ुल्फ़ खुलती है तो उठता है धुआँ

आबशार-ए-चश्म-ए-तर के आस-पास

कौंदती हैं बिजलियाँ बरसात में

ताइर-ए-बे-बाल-ओ-पर के आस-पास

रात भर आवारा पत्ते और हवा

रक़्स करते हैं शजर के आस-पास

छोड़ आया हूँ मता-ए-जाँ कहीं

ग़ालिबन उस रहगुज़र के आस-पास

बाल बिखराए ये बूढ़ी चाँदनी

ढूँडती है क्या खंडर के आस-पास

इस गली में एक लड़का आज भी

घूमता रहता है घर के आस-पास

एक सूरत-आश्ना साए की धूप

पड़ रही है बाम-ओ-दर के आस-पास

कैसे पुर-असरार चेहरे हैं 'रसा'

ख़्वाब-गाह-ए-शीशा-गर के आस-पास

(543) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554