जी चाहा जिधर छोड़ दिया तीर अदा को

जी चाहा जिधर छोड़ दिया तीर अदा को

चुटकी में उड़ाए हुए फिरते हैं क़ज़ा को

सज्दों का भी मौक़ा न रहा अहल-ए-वफ़ा को

फिर फिर के मिटाते हैं वो नक़्श-ए-कफ़-ए-पा को

जब पाते हैं सर धुनते ही पाते हैं 'रसा' को

समझाए कहाँ तक कोई इस मर्द-ए-ख़ुदा को

यूँ हम ने छुपाई है तिरे वस्ल की हसरत

जिस तरह छुपाता है ख़ता-वार ख़ता को

अब छोड़ 'रसा' इश्क़-ए-बुताँ देख कहा मान

कम्बख़्त तुझे मुँह भी दिखाना है ख़ुदा को

(513) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554