कौन सा इश्क़-ए-बुताँ में हमें सदमा न हुआ
कौन सा इश्क़-ए-बुताँ में हमें सदमा न हुआ
दर्द-ए-फ़ुर्क़त न हुआ ग़म न हुआ क्या न हुआ
ग़ैर ने बात तो की बात तो पूछी मेरी
ख़ैर से तुम को तो इतना भी सलीक़ा न हुआ
महव-ए-हैरत हैं तो दोनों हैं तिरी महफ़िल में
हम से पर्दा हुआ आईने से पर्दा न हुआ
उन की ये ख़ूबी-ए-अख़्लाक़ कि व'अदा तो किया
मेरी ये शोमी-ए-तक़दीर कि ईफ़ा न हुआ
जज़्बा-ए-इश्क़ से हम उन को बुला लेते 'रसा'
ये भी कम्बख़्त तबीअत को गवारा न हुआ
(592) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554