नीची नज़रों से न देखो सर-ए-महशर देखो
नीची नज़रों से न देखो सर-ए-महशर देखो
दाद-ख़्वाहों की तरफ़ आँख उठा कर देखो
हो के शमशीर-ब-कफ़ सैर घड़ी बहर देखो
मरने वालों की वफ़ा तेग़ के जौहर देखो
आह कैसी कभी शिकवा भी तुम्हारा न किया
ऐसे हम ज़ब्त-ए-मोहब्बत के हैं ख़ूगर देखो
वअदा-ए-हश्र है पर्दा भी ज़माने भर से
कोई दामन न पकड़ ले सर-ए-महशर देखो
उन को दुश्मन से जो उल्फ़त है तो परवा न करो
ऐ 'रसा' तुम भी किसी और पे मर कर देखो
(562) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554