मुझ को मंज़ूर है मरने पे सुबुक-बारी हो

मुझ को मंज़ूर है मरने पे सुबुक-बारी हो

और अहबाब को है फ़िक्र कफ़न भारी हो

ज़िंदगी में न मिला ज़ख़्म-ए-जिगर को मरहम

ख़ैर चादर ही मिरी क़ब्र की ज़ंगारी हो

याद है रोज़-ए-अज़ल दिल जो गराँ है क्या ग़म

मैं ने ख़ुद कह के लिया था कि ज़रा भारी हो

आतिश-ए-हुस्न जवानान-ए-चमन भड़का दे

जो गुल-ए-सुर्ख़ की पत्ती हो वो चिंगारी हो

तेरी रहमत के सहारे पे गिना करता हूँ

तर्क कर दूँ अगर इस में भी गुनाह-गारी हो

मुझ सियहकार की है मोहर तो उठती नहीं मेहर

मेरे अल्लाह न इतनी भी गिराँ-बारी हो

आज-कल पास है फिर नक़्द-ए-दिल-ए-ज़ार 'रशीद'

फिर किसी ग़ैरत-ए-यूसुफ़ की ख़रीदारी हो

(574) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554