अहल-ए-नज़र की आँख में हुस्न की आबरू नहीं
अहल-ए-नज़र की आँख में हुस्न की आबरू नहीं
यानी ये गुल है काग़ज़ी रंग है जिस में बू नहीं
दिल को न रंज दीजिए शौक़ से ज़ब्ह कीजिए
आप की तेग़ तेग़ है मेरा गुलू गुलू नहीं
दुश्मन ओ दोस्त के लिए चाहिए शुक्र-ए-तेग़-ए-नाज़
कौन है क़त्ल-गाह में आज जो सुर्ख़-रू नहीं
आप से दिल लगाऊँ क्यूँ जौर-ओ-सितम उठाऊँ क्यूँ
अब तो सुकूँ से काम है दर्द की जुस्तुजू नहीं
बज़्म-ए-सुख़न में ऐ 'रशीद' नग़्मे से मुझ को काम क्या
शाइर-ए-शोख़-फ़िक्र हूँ मुतरिब-ए-ख़ुश-गुलू नहीं
(456) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554