ऐ दिल इस का तुझे अंदाज़-ए-सुख़न याद नहीं

ऐ दिल इस का तुझे अंदाज़-ए-सुख़न याद नहीं

वो फिरी आँख वो माथे की शिकन याद नहीं

क़ैद-ए-सय्याद में जब से हूँ चमन याद नहीं

दोस्त हैं अहल-ए-क़फ़स अहल-ए-वतन याद नहीं

हिज्र में दिल के हमें दाग़-ए-कुहन याद नहीं

मुस्कुराते हुए फूलों का चमन याद नहीं

वो ख़ुनुक चाँदनी रातें वो फ़ज़ा आप और मैं

और वादे वो लब-ए-गंग-ओ-जमन याद नहीं

मैं वो नाकाम मुसाफ़िर हूँ जहाँ में जिस को

शाम-ए-ग़ुर्बत के सिवा सुब्ह-ए-वतन याद नहीं

आरज़ू दोस्त की बेकार है ग़ुर्बत में 'रशीद'

आप को हालत-ए-यारान-ए-वतन याद नहीं

(484) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554