हैं सर-निगूँ जो ताना-ए-ख़ल्क़-ए-ख़ुदा से हम
हैं सर-निगूँ जो ताना-ए-ख़ल्क़-ए-ख़ुदा से हम
क्या हो गए किसी की मोहब्बत में क्या से हम
अब तक कभी के मिट गए होते जफ़ा से हम
ज़िंदा हैं ऐ 'रशीद' किसी की दुआ से हम
याद आ गए जब अपने गले में वो दस्त-ए-नाज़
रोए लिपट लिपट के तिरे नक़्श-ए-पा से हम
बीमार-ए-दर्द-ए-हिज्र की पुर्सिश से फ़ाएदा
अच्छे हैं या बुरे हैं तुम्हारी बला से हम
पैदा हुए हैं फिर से ये समझेंगे ऐ 'रशीद'
जीते बचे जो चारागरों की दवा से हम
(549) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554