इन हसीनों की मोहब्बत का भरोसा क्या है

इन हसीनों की मोहब्बत का भरोसा क्या है

कोई मर जाए बला से इन्हें परवा क्या है

याद आता है शब-ए-वस्ल किसी का कहना

ख़ैर है ख़ैर से इस वक़्त इरादा क्या है

वो अयादत को मिरी आएँगे ऐसे ही तो हैं

नामा-बर वाक़ई सच कहता है बकता क्या है

दुश्मन-ए-मेहर दग़ाबाज़ सितमगर क़ातिल

जानते भी हो ज़माना तुम्हें कहता क्या है

उठ गए हज़रत-ए-'महमूद' ज़माने से 'रशीद'

न हो उस्ताद तो फिर लुत्फ़ ग़ज़ल का क्या है

(489) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554